मोहरगंज में बम विस्फोट मामले में नया मोड़, रंगदारी मांगने के जुर्म में खुशबू किन्नर गिरफ्तार
13 Mar 2026, 02:32 PM
जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खुशबू किन्नर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद बलुआ थाना और मोहरगंज चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बेधड़क News 24
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह मोहरगंज क्षेत्र में किन्नरों के एक बड़े समूह की अध्यक्ष बताई जा रही है।कुछ दिन पहले खुशबू किन्नर के घर पर एक विस्फोट की घटना हुई थी। इस मामले में सराय गांव के दो युवकों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने चहनिया चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और तीन दिन के भीतर आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए, हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।इसी दौरान, आरोपियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है और पुलिस दबाव में कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई।एडीजी के निर्देश पर जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच की, जिसमें यह सामने आया कि विस्फोट की घटना के बाद खुशबू किन्नर और उसके कुछ सहयोगी आरोपित बनाए गए लोगों से लगातार रंगदारी मांग रहे थे।जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खुशबू किन्नर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद बलुआ थाना और मोहरगंज चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस ने खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।खुशबू की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति रोकने के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर निगरानी रखी जा रही है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली