NCC कैडेटों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा के लिए लिए संकल्प
29 Nov 2025, 04:22 PM
मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव देता है। NCC कैडेटों ने संविधान के मूल्यों के रक्षा के लिए संकल्प लिए।
संकल्प लेते एनसीसी कैडेट व अन्य
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। "संविधान दिवस सप्ताह" के तहत 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के निर्देशानुसार शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को संविधान दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित हुए। इस अवसर पर कैडेटों ने संविधान पर मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किया। मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव देता है। संविधान से देश के नागरिकों की आत्मा जुड़ी होती है। इस अवसर पर संतोष यादव, रामकेश यादव, दुर्गेश कुमार, मृत्यंजय मौर्य, हरीश श्रीवास्तव, कैडेट आकांक्षा, आयुषी, खुशी,रेशम, मनीष,साहब, आदित्य, अमित व सभी कैडेट उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली