नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का अनुदेशकों ने किया जोरदार स्वागत
06 Oct 2026, 04:16 PM
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा परिषदीय अनुदेशकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई
बेधड़क News 24
धानापुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी धानापुर अश्वनी कुमार सिंह का मंगलवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया और कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा परिषदीय अनुदेशकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने भी सभी का आभार जताते हुए विभागीय कार्यों में समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ने की बात कही। स्वागत करने वालों में जयप्रकाश सिंह, मनीष सिंह, नत्थू यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), सुजीत पांडेय (ब्लॉक महामंत्री), नारद यादव (ब्लॉक संरक्षक) तथा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली