सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, चंदौली में होगी चर्चा
28 Nov 2025, 09:40 AM
विशाल भारत संस्थान व आदर्श इंटर कॉलेज चतुरीपुर के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी से शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों पर गहन प्रकाश डाला जाएगा।
फोटो:- कार्यक्रम की जानकारी पत्र
बेधड़क News 24
चंदौली। विशाल भारत संस्थान एवं आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में 'सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका' विषय पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी आज 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर, चंदौली में संपन्न होगी।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के जरिए समाज में आवश्यक और सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों पर गहन विमर्श करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय प्रकाश पंडित (IRPFS), कमांडेंट, आर.पी.एफ. और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव श्रीगुरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विशाल भारत संस्थान उपस्थित रहेंगे। रंग बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष-प्रबंध समिति, आदर्श जनता इंटर कॉलेज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष मिश्रा (अपर पुलिस अधीक्षक) शामिल होंगे। डॉ. अर्चना भारतवंशी (राष्ट्रीय महासचिव, विशाल भारत संस्थान) और डॉ. मुकेश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय परिषद सदस्य, विशाल भारत संस्थान) विषय वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। स्वागत अध्यक्ष की भूमिका संतोष सिंह और हिम्मत बहादुर सिंह निभाएंगे। अजय भारती और गोविंद श्रीवास्तव आयोजक/सह आयोजक रहेंगे, तथा शिशिर सिंह (पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड) संयोजक की भूमिका में हैं।
वही निवेदक मंडल में राकेश श्रीवास्तव, हरिनन्दन केशरी, राज कुमार, दिग्विजय सिंह, राजेश खन्ना, साहुबुद्दीन जोसफ तिवारी, और सरगम सिंह शामिल रहेंगे। इस संगोष्ठी से शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों पर गहन प्रकाश डाला जाएगा।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली