राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजकिशोर रस्तोगी का निधन, विद्यालय में शोक की लहर
14 Dec 2025, 05:02 PM
पूर्व प्रबंधक के मृत्यु से विद्यालय परिवार में शोक
फोटो - बृजकिशोर रस्तोगी
बेधड़क News 24
कमालपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजकिशोर रस्तोगी उर्फ बेचन रस्तोगी का रविवार की अलसुबह निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वह इन दिनों बीमार चल रहे थे, उनका अंतिम दाह संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र पीयूष रस्तोगी ने दिया।
कमालपुर कस्बा निवासी बृजकिशोर रस्तोगी उर्फ बेचन रस्तोगी इन दिनों बीमार चल रहे थे। उनके दो पुत्रों में बड़ा पिंटू रस्तोगी व छोटा पुत्र पीयूष रस्तोगी है। वह राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर में 2001 से लगातार प्रबंधक पद पर बने रहे। इन दिनों वह बीमार चल रहे थे।रविवार की अलसुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।उनका अंतिम दाह संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटा पुत्र पीयूष रस्तोगी द्वारा दिया गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार सहित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में शोक व्याप्त हो गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह, दुर्गविजय सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, राम विलास पांडे, रामदेव सोनकर, सौरभ दुबे,आशीष यादव, अजीत यादव, लालता प्रसाद, उमेश चक्रवर्ती, अरविंद वर्मा, रजिंदर यादव, बिनोद अग्रहरि, सुनील अग्रहरि,मनोज यादव, अजय मोदनवाल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली