नारी शक्ति के जागरण से सशक्त होगा राष्ट्र: दिव्या प्रान्त संयोजिका दुर्गा वाहिनी
15 Oct 2026, 10:13 AM
दुर्गाष्टमी कार्यक्रमों में नारी सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन पर दिया गया जोर
दुर्गाष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करती प्रान्त संयोजिका दुर्गावाहिनी दिव्या
बेधड़क News 24
वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
चुनार। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी की ओर से दुर्गाष्टमी के अवसर पर जिले के अदलहाट और चुनार क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें नारी शक्ति के जागरण, महिला सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने महिलाओं से अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।अदलहाट क्षेत्र के गरौंडी स्थित नवज्योति इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुष्का ने की, जबकि संचालन अनन्या ने किया। इस दौरान छात्राओं को रानी दुर्गावती, रानी कर्णावती और रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दुर्गावाहिनी की अनन्या ने कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने कहा कि नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया है। महिलाओं को नौ देवियों के विभिन्न स्वरूपों से प्रेरणा लेकर अपना आत्मबल बढ़ाना चाहिए और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने दुर्गावाहिनी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में चुनार प्रखंड के सतेशगढ़ स्थित इंद्रकुश पंचायत भवन में भी दुर्गाष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका दिव्या ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। महिलाओं में परिवार और समाज को नई दिशा देने की अपार क्षमता है। परिवार में संस्कारों को मजबूत बनाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।दिव्या ने कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार के भीतर अच्छे संस्कारों और सकारात्मक मूल्यों का विकास समाज को मजबूत बनाने में सहायक होता है। उन्होंने महिलाओं से परिवार एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजिका श्रुति ने किया।दोनों कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को आत्मविश्वास, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर काजल पांडेय, किरण, प्रियंका, अदिति, अंजलि, अवधेश, सतेशगढ़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश, जिला उपाध्यक्ष जगदीश, चुनार के जिलाध्यक्ष दिनेश, प्रांत शांति साधना प्रमुख निधि, मीरजापुर जिला संयोजिका सुमन भारद्वाज, चुनार की सह संयोजिका अनिता पटेल, रंजना सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली