पीएम प्रणाम योजना के तहत इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
22 May 2026, 03:24 PM
इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है।
इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए
बेधड़क News 24
*
मिर्जापुर। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको मिर्जापुर द्वारा सिखड ब्लॉक के बी पैक्स हासीपुर में नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा रवि शंकर पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यालय मंत्री भाजपा दिलीप पटेल तथा हासीपुर अध्यक्ष विजयानंद दुबे, हासीपुर समिति सचिव विनोद पांडे उपस्थित रहे।
इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है।
किसानों को बीज एवं जड़ शोधन की विधि, फसल पर छिड़काव के तरीके तथा धान सहित विभिन्न फसलों में नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जल, मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है।
विजयानंद दुबे ने किसानों को मृदा परीक्षण की विधि समझाते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करने और नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की।
विनोद पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने खुद गेहूं, धान एवं बाजरा की फसलों में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग किया, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी देखने को मिली। उन्होंने किसानों को नैनो उर्वरकों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया।
जिला महामंत्री ने भी किसानों से मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है इस लिए एक नारा दूंगा नैनो अपनाये तरक्की पाए मिट्टी बचाए और सशक्त भारत बनाए।
कार्यक्रम में किसानों को सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया एवं जल विलेय उर्वरकों की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित किसानों ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ