धानापुर। चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में शुक्रवार की रात ऐतिहासिक रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने भगवान श्रीराम के मुकुट की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुकुट पूजन के बाद रामायण की चौपाइयों और भजनों का गायन हुआ। इसके बाद भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला के शुभारंभ को लेकर कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला परिसर में पहुंचे और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और रामलीला के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हैं। इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक संतोष सिंह, उप संरक्षक श्रीराम सिंह, मृत्युंजय सिंह, अरविंद मिश्रा, लक्ष्मण कुशवाहा, अरुण जायसवाल, गौरी कुशवाहा, प्रदीप मोदनवाल, श्रीधर मिश्रा, रंजन वर्मा, शिवकुमार द्विवेदी, निलेश पटेल, सच्चिदानंद मिश्रा, अच्युतानंद मिश्र, घनश्याम मौर्य, भैयालाल वर्मा, हरि श्रीवास्तव, पिंटू मोदनवाल, धनंजय रस्तोगी, श्यामसुंदर माली और दिनेश मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर रहता है खास आकर्षण

धानापुर की रामलीला अपनी पारंपरिक प्रस्तुति और धार्मिक आस्था के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखती है। यहां धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन प्रमुख आकर्षण माना जाता है। इस प्रसंग में भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव के धनुष को तोड़ने की लीला का सजीव मंचन किया जाता है। रामलीला के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।