धानापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते बुधवार शाम की है। परिजनों के अनुसार पीड़ित जन्म से ही मूक-बधिर है। शाम करीब 5 बजे वह खेत की तरफ टहलने गया था। देर शाम करीब 7 बजे वह गांव के ही एक युवक विशाल के साथ लौटता दिखा। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। किशोर घबराया हुआ था। पिता ने इशारों में पूछा तो उसने आपबीती बताई। पिता ने तत्काल थाने में लिखित तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी एसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी विशाल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

image