मां केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की शक्ति है, मां वंदन समारोह में बोलीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी
11 May 2026, 03:41 PM
सृजनात्मकता की प्रतिमूर्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त के लिए गोमतीनगर की वॉलीबॉल एकेडमी में अनोखे रूप में 'मदर्स डे' मनाया गया। 'मां वंदन समारोह' में विविध क्षेत्रों से जुड़ी कई माताओं को न सिर्फ सम्मानित किया गया, बल्कि उनके योगदान को रेखंकित करते हुए प्रेरणा लेने का संकल्प भी दोहराया गया
बेधड़क News 24
राज्य महिला आयोग की सदस्य रितू शाही ने निभाई कार्यक्रम संयोजन की भूमिका
लखनऊ। सृजनात्मकता की प्रतिमूर्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त के लिए गोमतीनगर की वॉलीबॉल एकेडमी में अनोखे रूप में 'मदर्स डे' मनाया गया। 'मां वंदन समारोह' में विविध क्षेत्रों से जुड़ी कई माताओं को न सिर्फ सम्मानित किया गया, बल्कि उनके योगदान को रेखंकित करते हुए प्रेरणा लेने का संकल्प भी दोहराया गया। 'हर उम्मीद' संस्था ने अनोखा अनुष्ठान रचा। 'नन्हे हाथों से मां का सम्मान' थीम पर आधारित कार्यक्रम में मातृशक्ति के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया गया।राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। संयोजन की भूमिका राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रितू शाही ने निभाई। रितु शाही केवल आयोग की सदस्य ही नहीं, बल्कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रेरणा-पुंज रूप में जानी जाती हैं। चारू चौधरी ने कहा, 'मां केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की शक्ति है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही एक सभ्य और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।' रितु शाही ने कहा, 'ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को शक्ति का आभास होता है। उन्हें सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने की नई ऊर्जा मिलती है।' अंत में महिलाओं ने समाज में भूमिका को और अधिक प्रभावी करने और एक-दूसरे को सशक्त करने का संकल्प लिया।
समाजसेवा में अग्रणी महिलाओं का जमावड़ा
सामजिक संगठनों से जुड़ी प्रमुख महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें शालिनी श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, नीलम मिश्रा, मान्या सिंह राजपूत, स्वाति पांडेय, निधि सिंह, नंदिता मिश्रा, पूजा दुबे और नायक प्रमुख रहीं। भाजपा महिला मोर्चा, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याण के लिए समर्पित मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह का संचालन रितु शाही एवं जिया मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बच्चों और विभिन्न कलाकारों ने मातृशक्ति के सम्मान में भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के भाव ने माताओं को भावुक और गौरव-बोध से भर दिया। यह समारोह केवल उत्सव मात्र नहीं था, बल्कि प्रेम, स्नेह और प्रेरणा का एक ऐसा संगम था जिसने समाज में महिलाओं के बढ़ते कदमों और उनके सम्मान को एक नई दिशा प्रदान की।
धानापुर में दिनदहाड़े दुकान में घुस 50 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली
मां केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की शक्ति है, मां वंदन समारोह में बोलीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी
लखनऊ
बुद्धपुर गांव में गंगा में डूबा किशोर, स्थानीय गोताखोर द्वारा तलाश जारी, घटना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची NDRF टीम
धानापुर, चंदौली
जब एक माई नहीं हो सकती तो हम एक भाई कैसे, गौ हत्या करने वाला कभी हमारा नहीं, चाहे वो कोई हो, भगवा वस्त्र पहन कर गौ मांस का विदेशों में व्यापार करते है मुख्यमंत्री - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
चंदौली
डीडीयू नगर-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास शव फेक फरार हुएं आरोपी
चंदौली