फाइनल मैच में मोलनापुर ने उतड़ी को किया पराजित
29 Mar 2026, 01:20 PM
उतड़ी की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन पर सिमटकर रह गयी । मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रन से पराजित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।हार जीत जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।जितने वाले खिलाड़ी से हारने वाले खिलाड़ी महज चंद कदम पीछे रहते है ।
बेधड़क News 24
मारूफपुर (चन्दौली)। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज खेल मैदान पर शनिवार की देर शाम को राधे कृष्ण स्पोर्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंडर हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच मोलनापुर गांव व उतड़ी गांव के बीच हुआ। फाइनल मुकाबला उतड़ी व मोलनापुर के टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹10,000 नकद पुरस्कार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को ₹5,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। टास मोलनापुर जितने के बाद बैटिंग किया । मोलनापुर 6 विकेट में 10 ओवर में 109 बनाकर 110 का जीत का लक्ष्य रखा । उतड़ी की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन पर सिमटकर रह गयी । मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रन से पराजित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।हार जीत जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।जितने वाले खिलाड़ी से हारने वाले खिलाड़ी महज चंद कदम पीछे रहते है । यह प्रक्रिया धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करती है,जो जीवन के संघर्षों में सफलता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करती है।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सिताराम यादव, रमेश राम,राजु यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, 1 जुलाई से अवैध स्कूली बसों के खिलाफ चलेगा महाअभियान
चंदौली
प्रदेश महामंत्री बनने पर दिलीप पटेल से मिले भाजपा मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
मिर्जापुर
अग्निवीर में चयन होने के बाद गांव लौटे सत्यम प्रजापति का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
धानापुर, चंदौली
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, न्याय की उठी मांग
मिर्जापुर