चंदौली के धानापुर थाना अंतर्गत एक गांव में विवाहिता से छेड़खानी, एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज
12 Dec 2025, 08:30 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मुकुंदलाल उर्फ टिंकू के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। फिरहाल वह घर से फरार है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से छेड़खानी
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मुकुंदलाल उर्फ टिंकू के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। फिरहाल वह घर से फरार है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोप है कि मुकुंदलाल ने विवाहिता की कलाई पकड़ कर जबरजस्ती करने का प्रयास किया विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपित मनबढ़ एवं शातिर किस्म का है उसकी वजह से पीड़िता एवं उसके परिजनों में भय एवं दहशत व्याप्त है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 115 (2), 351 (2) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही है। वह कही भी छिपा हो उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली