चंदौली। मंगलवार को पूर्वरान्ह 10.00 से अपरान्ह 04:45 तक कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, मौसम विभाग, लखनऊ, सिचाई विभाग, एफ०एम०आई०एस०सी०के० द्वारा प्रदेश में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 के आयोजन संचालन के सम्बन्ध में आगमी चरणों के क्रम में टेबल-टॉप एक्सरसाइज सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद से अपर जिलाधिकारी (वि०/१०), पुलिस विभाग, जिला कमाण्डेट होमगार्ड स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, सिचांई विभाग, बंधी प्रखण्ड, अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा, पी०ए०सी०, नेहरू युवा केन्द्र, पी०आर०डी० विभाग, एन०सी०सी०, एन०एस०एस०, लोक निर्माण विभाग, एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जनपद चन्दौली में मॉक-एक्सरसाइज दिनांक 11.06.2026 को पूर्वरान्ह 08.00 से अपरान्ह 04:30 तक होना प्रस्तावित है। जिसका उद्देश्य जनपद स्तर पर आपदा के समय प्रत्येक संबंधित विभाग के विभिन्न हितकारियों से समन्वय करते हुये एन्सीडेन्ट कमाण्डर जनपद/तहसील स्तर पर घटना के समय सक्रिय भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों का परीक्षण कर प्रतिक्रिया तन्त्र को सुनिश्चित करेगें। बाढ़ आपदा के समय आपातकालीन सहायता कार्यों हेतु सनस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये पीडितों को राहत सहायता उपलब्ध कराते हुए संचार माध्यमों एवं संसाधनों की प्रतिक्रिया क्षगताओं में परिलक्षित कमियों को पहचान करते हुये आवश्यकतानुसार सुधारात्मक प्रयास किये जाएगें।

दिनांक 11.06.2026 को जनपद चन्दौली में तहसील सकलडीहा के अन्तर्गत ग्राम पसहटा में गंगा नदी के बाढ़ का पानी भर जाने के कारण खोज-बचाव एवं राहत गतिविधियों का संचालन, राहत शिदिर की स्थापना, बाढ़ चौकी की स्थापना, पशु शिविर की स्थापना, फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना। संचार के वैकल्पिक साधनों की स्थापना की जायेगी।

तहसील-चकिया लतीफ शाह वीयर में अचानक फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आ जाने के कारण कुछ पर्यटको का फँस जाना/कुछ का बह जाना। खोज-बचाव गतिविधि, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, एम्बुलेंस द्वारा घायलो का रेफर किया जाना। अफवाह नियत्रंण हेतु मीडिया ब्रीफिंग की जायेगी।

तहसील-पं०दी०द०उपा० नगर बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को निकालते सगय नाव का दुर्घटना ग्रस्त हो जाना। खोज गतिविधि, प्राथमिक उपचार गतिविधि, प्रभावितों को रेफर किये जाने की गतिविधियां की जायेगी।

तहसील सदर बाढ़ के पानी से चन्दौली बबुरी मार्ग का कट जाना। गार्ग को सुचारु करने हेतु पुर्नस्थापन का कार्य, यातायात नियत्रंण/रूट डायवर्जन का कार्य किया जायेगातहसील-नौगढ़ बाध में अधिक पानी आ जाने के कारण रिसाव का होना। रिसाव रोकने हेतु निरोधक कायों का संचालन, प्रभावित हो सकने वाली संभावित आबादी को एलर्ट करने की गतिविधि की जायेगीइस मॉक ड्रिल में समस्त विभागों एवं होमगार्ड/आपदा मित्रों का समन्वय करते हुये मॉक ड्रिल का अभ्यास कार्यक्रम पूर्ण किया जायेगा।