श्री श्री 1008 लोकाराम बाबा स्थल का सुंदरीकरण व कायाकल्प कार्य का विधायक सुशील सिंह ने किया लोकार्पण, कहा हमारी सरकार संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
03 May 2026, 07:00 PM
सुशील सिंह ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सुन्दरीकरण होने से अब यह स्थान एक प्रमुख स्थल होगा।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के नरौली (धानापुर) गांव में श्री श्री 1008 लोकाराम बाबा स्थल का सुंदरीकरण और कायाकल्प स्थल का विधायक सुशील सिंह ने किया लोकार्पण किया। लोकार्पण से पहले विधायक ने बाबा लोकाराम जी का दर्शन किया और नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सुन्दरीकरण होने से अब यह स्थान एक प्रमुख स्थल होगा। ग्रामवासियों की यह मांग काफी दिनों से थी, लोकार्पण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान गांव के लोगों ने विधायक को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलाकांत मिश्रा, परशुराम निषाद, प्रधान रामजी कुशवाहा, मुरारी निषाद, राधेश्याम निषाद, सुमंत निषाद, श्यामलाल बर्मन, सुरेश निषाद ,राजनारायण गिरी, गोपाल बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली