धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
21 Mar 2026, 08:28 AM
इस लग्जरी गेस्ट हाउस के निर्माण से धानापुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अब किसी भी मंत्री, विधायक या अधिकारी को धानापुर में रुकने की व्यवस्था होगी और स्थानीय लोगों से बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर ब्लॉक परिसर में एक नए अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) का उद्घाटन शुक्रवार रात 8 बजे किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस गेस्ट हाउस का निर्माण ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह द्वारा कराया गया है। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि धानापुर में पहले कोई गेस्ट हाउस नहीं था, जिससे अधिकारियों और अतिथियों को ठहरने में काफी परेशानी होती थी। उन्हें वाराणसी या मुगलसराय जैसे शहरों में जाना पड़ता था। यह नया गेस्ट हाउस अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस लग्जरी गेस्ट हाउस के निर्माण से धानापुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अब किसी भी मंत्री, विधायक या अधिकारी को धानापुर में रुकने की व्यवस्था होगी और स्थानीय लोगों से बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा। यह ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सहायक होगा। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धानापुर विकासखंड क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता राणा सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, आशुतोष सिंह मिंटू, रमेश यादव बबलू, अनु सिंह, विनोद बिंद, गोपाल बिन्द, राम जी कुशवाहा, विमल सिंह दादा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी महेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली