चंदौली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त है। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष अभियान "मिशन सेफ फ्यूचर" के तहत जनपद में अवैध, बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सीधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यही नहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी है। जिसको लेकर बीते दिन गुरुवार को मिशन सेफ फ्यूचर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 वाहनों को सीज और 6 वाहनों का चालान कर दिया गया। परन्तु धरातल पर मिशन सेफ फ्यूचर अभियान दम तोड़ते नजर आ रहा है। शनिवार को धानापुर चहनियाँ मुख्य पर एक निजी स्कूल के बस का पीछे का बॉडी लटकता देखा गया। कई बसो में तो साइड लाइट, ब्रेक लाइट सहित अन्य कमियां देखी गई। प्रशासन के कार्रवाई और कड़े निर्देशों के बाद भी धानापुर, कमालपुर, चहनियां, सकलडीहा, मारुफपुर सहित अन्य स्थानों पर स्थित निजी विद्यालय अपने मनमानी में स्थिरता नहीं बरत रहे है। जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

वर्जन --

निजी विद्यालयों के संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए है। की वह अपने विद्यालय के वाहनों का फिटनेस, परमिट सहित अन्य अधूरी चीजों को जल्द पूरा कर ले अन्यथा विद्यालय की मान्यता जा सकती है - कुंदन राज कपूर, एसडीएम सकलडीहा।