{"time":1766218533865,"blocks":[{"id":"5HREtZqHiS","type":"header","data":{"text":"संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव ","level":2}},{"id":"zF3ECSiYfc","type":"paragraph","data":{"text":"मिर्जापुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गो-तस्कर को गिरफ्तार किया ह