मिर्जापुर: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
21 Dec 2025, 06:59 PM
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। जनपद की चील्ह थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या है पूरा मामला?बीती 30 जुलाई 2025 को चील्ह थाने में एक पीड़ित पिता ने लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि नामजद अभियुक्त ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है और पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाहीमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चील्ह को कड़े निर्देश दिए थे।बॉर्डर के पास से दबोचा गया अभियुक्त मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता (चौकी प्रभारी चेतगंज) की टीम ने नरऊर बॉर्डर स्थित सिंह ढाबा के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: सोमेश सिंह पुत्र स्व. जय कुमार सिंह निवासी: सेमरा, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर है।पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली