धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
01 Aug 2026, 08:31 AM
जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी गांव स्थित एक सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर धानापुर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी गांव स्थित एक सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने बीच गली में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। धानापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75 (2), 115 (2), 351 (3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन ---- मामला संज्ञान में है, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच जारी है, आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा - सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना-धानापुर
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली