image

प्रदेश महामंत्री बनने पर दिलीप पटेल से मिले भाजपा मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी आशुतोष दुबे ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आशुतोष दुबे ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिलीप पटेल के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पित कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी।उन्होंने ईश्वर से दिलीप पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।शिष्टाचार भेंट के दौरान आशुतोष दुबे ने दिलीप पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अजीत भी उपस्थित रहे।

image