धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
16 Jun 2026, 07:45 PM
मनीष मिश्रा पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप है। यह गिरफ्तारी मंगलवार सुबह 9 बजे धानापुर कस्बे के नरौली मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर हुई, जब अभियुक्त भागने की फिराक में था।
पुलिस टीम में साथ गिरफ्तार अभियुक्त मनीष मिश्रा
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मनीष मिश्रा पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप है। यह गिरफ्तारी मंगलवार सुबह 9 बजे धानापुर कस्बे के नरौली मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर हुई, जब अभियुक्त भागने की फिराक में था। यह मामला धानापुर क्षेत्र के पूरा चेता दुबे गांव निवासी अरशद और सलाउद्दीन की जमीनों से जुड़ा है। आरोप है कि मनीष मिश्रा ने उनकी अनुपस्थिति में उनकी पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा ली थी। बेधड़क न्यूज 24 ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फर्जी रजिस्ट्री की जानकारी मिलने पर जमीन खरीदने वाली लक्ष्मीना देवी ने पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरा सीता मिश्रा गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामआधार मिश्रा और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना स्थानीय पुलिस कर रही थी। पुलिस ने आरोपी मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मनीष मिश्रा व अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336, 340(2), 319 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा है। पुलिस की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, उपनिरीक्षक संजय ओझा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल सुमित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली