वाराणसी में एसओजी-2 की बड़ी कार्रवाई, लंका थाना क्षेत्र के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 10,070 रुपये नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद
21 Feb 2026, 07:53 AM
यह कार्रवाई वाराणसी की पवित्र छवि को बनाए रखने, समाज में व्याप्त ऐसे अनैतिक धंधों पर प्रभावी रोक लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस को प्रतिबद्धता को दर्शाती है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी गोपनीय रूप से हेल्पलाइन नंबर पर साझा करे।
बेधड़क News 24
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा शहर में अनैतिक और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी सफल कार्रवाई हुई, जिसमें एसओजी-2 (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप-2) की टीम ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर लंका थाना क्षेत्र स्थित रेनबो गेस्ट हाउस पर त्वरित छापेमारी की और वहाँ संचालित अवैध देह व्यापार के धंधे का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी 2 टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में लिप्त तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, साथ ही एक ग्राहक, दो ब्रोकर (दलाल), होटल संचालक और भवन स्वामी को भी गिरफ्तार किया। जिससे कुल छह मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया जबकि तीन महिलाओं को भी मामले में शामिल किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 3 कीपैड मोबाइल, पेटीएम और गूगल पे के तक्रकोड, पेटीएम पेमेंट मशीन, रजिस्टर तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। साथ ही 4 यूज्ड और 21 अनयूज्ड कंडोम बरामद हुए तथा तलाशी में कुल 10,070 रुपये नकद भी पुलिस को मिले। गिरफ्तार आरोपियों में मुहम्मद जफर उर्फ राज उर्फ गुड्डू (ब्रोकर, निवासी न्यू मवईपुर खुर्द मुगलसराय चंदौली), राजू यादव (ब्रोकर, निवासी चकपालपुर कैंट थाना सिद्धारी आजमगढ़), जितेंद्र कुमार (होटल संचालक, निवासी सराय मोहना थाना सारनाथ वाराणसी), सुनील कुमार (ग्राहक, निवासी रामपुर प्राइमरी स्कूल रामनगर वाराणसी) और अनिल पांडेय (भवन स्वामी, निवासी थाना लंका वाराणसी) शामिल हैं। थाना लंका पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें इस रैकेट के बड़े नेटवर्क, अन्य दलालों, ग्राहकों तथा संभावित स्रोतों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई वाराणसी की पवित्र छवि को बनाए रखने, समाज में व्याप्त ऐसे अनैतिक धंधों पर प्रभावी रोक लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस को प्रतिबद्धता को दर्शाती है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी गोपनीय रूप से हेल्पलाइन नंबर पर साझा करे।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी