दस दिनों तक आजाद रहा था महाईच, शहीद दिवस पर याद की गई वीरों की गौरवगाथा
16 Aug 2026, 05:52 PM
स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक समिति के बैनर तले रविवार को धानापुर शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अगस्त क्रांति के दौरान 16 अगस्त सन् 1942 को धानापुर कांड में शहीद हुए अमर वीरों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सुशील सिंह ने दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बेधड़क News 24
शहीदी धरती पर श्रद्धांजलि के साथ सियासत भी गरमाई, विधायक सुशील ने कहा की सपा के नेता पहले पीडीए की परिभाषा तय कर लेवे
यह शहीदों की सभा है राजनीति की नहीं, अंजनी सिंह ने दिया मंच से बड़ा संदेश
चंदौली। स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक समिति के बैनर तले रविवार को धानापुर शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अगस्त क्रांति के दौरान 16 अगस्त सन् 1942 को धानापुर कांड में शहीद हुए अमर वीरों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सुशील सिंह ने दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और शहीद स्मारक में स्थापित तीनों अमर शहीदों की मूर्तियों पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व उन्होंने किशुनपूरा में शहीद अंगनू बिंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जब देश पर अंग्रेजों के गुलामी की काली छाया थी, तब के दौर में भी 16 अगस्त 1942 से 10 दिनों तक यहां धानापुर थाना पूर्ण रूप से आजाद रहा। आजादी के लिए हुए अगस्त क्रांति के दौरान 16 अगस्त को हुए इस आंदोलन में हिंगुतरगढ़ के हीरा सिंह, भदाहू के महंगू सिंह और कटरिया गाजीपुर के रघुनाथ सिंह शहीद हो गए। दर्जनों अन्य स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों से जख्मी हो गए। लेकिन हमारे वीर सेनानियों ने हार नहीं मानी। और पूरे थाने में आग लगा दी। जिसकी ज्वाला में दरोगा अनवारुल हक सहित तीन पुलिस कर्मियों को जिंदा जला दिया। उन अमर शहीदों की स्मृति में निर्मित यह शहीद स्मारक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मंच साझा नहीं करने पर उन्होंने कहा कि जो शहीदों के लिए कुछ नहीं किए वो केवल सवाल खड़े करते है। चंदा दिया नहीं हिसाब चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि हमने जो कहा है उसको किया है और आगे भी करेंगे। धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर में गंगा नदी पर पुल का शिलान्यास और लोकार्पण होगा और हो कर रहेगा, ये अलग बात है कि कुछ कारण वश देरी हो रही। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि आज का दिन महाईच के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि जातिवाद और पीडीए का दिखावा करने वाले अगले सत्र में दिखाई भी नहीं देंगे। अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सांसद वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र देव शर्मा, समर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, गोविंद उपाध्याय, रमेश चंद द्विवेदी, शाहआलम, राजेश सिंह, डॉ पीसी सिंह, सुशील सिंह जनौली, इमरान खा, मिंटू प्रधान, शैलेश यादव, विपिन रस्तोगी, मंगल सिंह, कमलाकांत मिश्रा, सुभाष सिंह, सतीश उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह दीपू, महेंद्र बिंद, मिंटू प्रधान, विमल सिंह दादा, विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, विशाल सिंह आदि अन्य शामिल रहे। वही हीरा सिंह, महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह अंगनू बिंद, शिवमंगल कुशवाहा, चिंगनू चमार आदि अमर शहीदों के परिजनों को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह एवं संचालन रामधनी यादव ने किया।
धानापुर थाना कांड के अमर शहीदों की गौरव गाथा को याद करना जरूरी - अजय राय
चंदौली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को दल बल के साथ धानापुर शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने अगस्त क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 अगस्त सन 1942 का धानापुर थाना कांड केवल एक सामान्य घटना नहीं है। अपितु यह क्षेत्र के जिंदादिली एवं संघर्ष पूर्ण गौरव गाथा का एक जीवंत प्रमाण है। इसलिए हम सभी के लिए धानापुर कांड के अमर शहीदों की गौरव गाथा को याद करना जरूरी है। क्योंकि यहां के वीर बलिदानियों ने अपने लहू से इस मिट्टी को लाल कर अंग्रेजी हुकमत से हमें आजादी दिलाई है। आज उन्हीं अमर शहीदों को याद करने का दिन है। और आज के दिन से हम सब को प्रेरणा लेना चाहिए।
यह मेरे पूर्वजों की शहादत की सभा है - अंजनी सिंह
चंदौली। 16 अगस्त 1942 के शहीदों की याद में हर साल आयोजित होने वाले शहीद दिवस समारोह का इस बार फिर सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित अन्य ने यह कहते हुए बहिष्कृत किया कि सभी शहीदों को समान रूप से सम्मान नहीं मिला है। उनके बहिष्कार के कारण समाजवादी पार्टी के अधिकतर नेता मंच पर नहीं पहुंचे। सभा में केवल जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता अंजनी सिंह शामिल हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहां की अंजनी सिंह किसी का गुलाम नहीं है। यह मेरे पूर्वजों और घर के लोगों की शहादत की सभा है। शहीद दिवस को लेकर राजनीति उचित नहीं है। यह मेरी मातृभूमि है, शहीद मेरे घर के और मेरे पूर्वज थे। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि जनभावनाओं और देशभक्ति का पर्व है। इसे राजनीति से ऊपर उठकर मनाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा ले सके।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली