मड़िहान विधायक ने विकास कार्यों की दी सौगात
05 Jan 2026, 07:19 PM
विधायक ने 42 लाख की लागत से बनी सड़क का किया लोकार्पण
अदलहाट में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करते मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। मड़िहान क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक व पूर्व राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह ने सोमवार को बेलहर से गुरु कार्षिणी महाविद्यालय तक नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण त्वरित आर्थिक विकास निधि योजना के अंतर्गत 42.07 लाख रुपये की लागत से किया गया है।लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक रमा शंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा और व्यापार के नए अवसर भी खुलते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के अन्य जर्जर मार्गों का भी जल्द कायाकल्प किया जाएगा।बेलहर से गुरु कार्षिणी महाविद्यालय तक इस पक्की सड़क के बन जाने से कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं, छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों को अब कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिल जाएगी। यह मार्ग अदलहाट-शेरवां मुख्य मार्ग को जोड़ता है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, राजन तिवारी, आलोक सिंह, राजेंद्र बिंद, रामधनी सिंह पटेल, शिवकुमार, शिवाजी, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली