{"time":1779682959973,"blocks":[{"id":"KEiisqGRbh","type":"paragraph","data":{"text":"धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को धानापुर थाना चौराहे पर परिवहन निगम की तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चन किया गया। इस दौरान लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। वही नियमित बसों के संचालन से काफ़ी राहत होगी। इसमें एक बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे नगवां धानापुर से आवाजपुर, चंदौली, पड़ाव तक आवागमन करेंगी। दूसरी सुबह 6 बजे से महुजी, एवती, कमालपुर, सकलडीहा, अलीनगर होते