परिवार न्यायालय का बकाया होने पर जमीन हुई कुर्क, 20 फरवरी को होगी नीलाम
01 Feb 2026, 07:30 PM
एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि कुर्क की गई जमीन को 20 फरवरी को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बेधड़क News 24
सकलडीहा (चंदौली)। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने परिवार न्यायालय का बकाया न चुकाने पर एक आरोपी की जमीन कुर्क कर दी है। यह कुर्क जमीन आगामी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में नीलाम की जाएगी। इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। यह मामला तहसील क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी भरत राम से संबंधित है। उनकी पत्नी रुक्मणि देवी ने परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने भरत राम पर 8 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। तहसील की ओर से जुर्माने की वसूली के लिए नोटिस जारी की गई, लेकिन बकाएदार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ, जिस पर वह फरार हो गया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर, एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने आरोपी की जमीन कुर्क करने का आदेश दिया। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि कुर्क की गई जमीन को 20 फरवरी को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम कुन्दन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बिहारी यादव, रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली