खून की कमी से फंसी थी प्रसूता की जान, देवदूत बनकर पहुंचे समाजसेवी दुर्गेश सिंह
30 Oct 2026, 11:57 AM
इस दौरान दुर्गेश सिंह ने कहा कि इंशान को बार-बार इस धरा पर जन्म नहीं मिलता, अपने चकाचौंध की दुनिया से कुछ अलग हट कर नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से सामाजिक कार्य कर रहा हूं। इससे दिल को सुकून मिलता है।
AI GENERATED PHOTO
बेधड़क News 24
जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
चंदौली। रक्तदान महादान है, यह किसी को जीवन दे सकता है। इस कथन को जनपद चंदौली के चर्चित समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने एक बार फिर धरातल पर सच कर दिखाया है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में एक गरीब व असहाय दलित गर्भवती महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। प्रसव पीड़ा के साथ-साथ शरीर में खून की भारी कमी के कारण महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों की जिंदगी खतरे में थी। डॉक्टरों ने परिजनों को तत्काल रक्त की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन गरीब परिवार रक्त की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। मामले की सूचना जैसे ही समाजसेवी दुर्गेश सिंह को मिली, वे बिना एक पल की देरी किए अस्पताल पहुंच गए। मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने तुरंत अपना रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। समाजसेवी के इस नेक कार्य की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और परिजनों ने जमकर सराहना की। परिजनों ने कहा कि अगर समय पर दुर्गेश जी नहीं पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी दुर्गेश सिंह इससे पहले भी कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। भिक्षाटन कर गरीब असहाय बच्चों को कॉपी, किताब, ड्रेस और साइकिल सहित अन्य जरूरत की सामान मुहैया कराना उनका प्रमुख सामाजिक कार्य है। जिसकी चाहू ओर सराहना होती है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली