कमालपुर व्यापार मंडल चुनाव का नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, विनोद अग्रहरि निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए
23 Aug 2026, 05:15 PM
आगामी चुनाव बीते 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में सम्पन्न होगा। कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने का काम नहीं करेगा। ऐसा जानकारी या कोई वीडियो क्लिप मिलने पर संबंधित प्रत्याशी पर कार्रवाई किया जाएगा।
बेधड़क News 24
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल चुनाव का नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नामांकन कार्यक्रम में कुल 6 लोगों ने नामांकन फार्म लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए तीन व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक फार्म जमा हुआ। मौके पर बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। व्यापार मंडल का चुनाव आगामी 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में सम्पन्न होगा। कमालपुर कस्बा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 11 अगस्त से 16 अगस्त तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जबकि रविवार को नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार रस्तोगी, भरत रस्तोगी, महामंत्री के लिए रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया, राजकुमार कुशवाहा व कोषाध्यक्ष के लिए बिनोद अग्रहरि ने नामांकन किया। इसमें कोषाध्यक्ष के लिए एक फार्म जमा होने पर बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध चुना गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि सभी 6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें सभी पर्चा वैध पाए गए। आगामी चुनाव बीते 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में सम्पन्न होगा। कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने का काम नहीं करेगा। ऐसा जानकारी या कोई वीडियो क्लिप मिलने पर संबंधित प्रत्याशी पर कार्रवाई किया जाएगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन व जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि,मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक केशरी, जिला महामंत्री महमूद आलम, चुनाव अधिकारी कुंदन चौहान,चंदन सेठ आदि रहे।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली