जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
12 Sep 2026, 07:35 PM
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय 427वें जन्मोत्सव समारोह के अंतिम दिन शनिवार को लाखो की संख्या में श्रद्धांलुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लाइन में लगकर लोगो ने बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया।
बेधड़क News 24
बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के अंतिम दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को
बेधड़क न्यूज 24 संवाददाता, प्रभुनाथ पांडेय
चहनियां। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय 427वें जन्मोत्सव समारोह के अंतिम दिन शनिवार को लाखो की संख्या में श्रद्धांलुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लाइन में लगकर लोगो ने बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया। बच्चो ने मनोरंजन के झूले, चरखी, खिलौने का लुफ्त उठाया। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व रात प्रसाद ग्रहण किया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तीन दिवसीय कीनाराम महोत्सव के अंतिम दिन सुबह क्षेत्रीय व दूरदराज से आये गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। सुबह 9 बजे मंगला पाठक, मोहन तिवारी, दीपक यादव द्वारा मानस पाठ किया गया। सुबह 11 बजे लोकनाथ महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा व अमर ज्योति सेवा केंद्र के बच्चों द्वारा व ओमप्रकाश तिवारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। लाखो की संख्या में पुरुष, महिलाये, बुजुर्ग व बच्चे लाइन में लगकर बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन के बाद लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन भीड़ देखकर प्रशासन के पसीने छूट गये। वाहनों को मठ परिसर व मेला परिक्षेत्र से एक से दो किलोमीटर दूर रखा गया था। मेला में तरह तरह की मिष्ठान,गुड़हिया जलेबी ,पकौड़ी,चाट,महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों पर अंतिम दिन जमकर खरीदारी हुई। इसके अलावा बच्चो ने मनोरंजन के झुला ,चरखी,खिलौनों की दुकानें पर लुफ्त उठाया। महोत्सव में आने वाले सभी मार्गो पर ट्रैफ़िक नियम का सही पालन न होने तथा पुलिस वैरियर पर बिना प्रशिक्षण के पुलिस हमकमा की नियुक्ति के कारण लोगो को काफी परेशानियों व दुर्व्यवस्थाओं से होकर आना जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोता झूमे
लोकनाथ स्नातकोत्तर महाबिद्यालय के छात्राओं द्वारा मनमोहक सोहर गीत व भजन प्रस्तुत किया गया। अमर ज्योति विद्यालय हरिहरपुर के बिकलांग बच्चो द्वारा अपने अंदाज में भजन, लोकगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही लोकप्रिय भजन मंगला पाठक,हरिशंकर तिवारी सहित कई कलाकारों ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार ब्यक्त किया
बाबा कीनाराम के 427 वें जन्मोत्सव समारोह में गया सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम जी के कृत्यों और उनके द्वारा गलत कुप्रथाओं को अपने संयमित ज्ञान से दूर किया। अपने बाबा कीनाराम जी ने पूरे विश्व मे अघोर का द्वीप प्रज्वलित किया। उनके विचार को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बना सकते है। बाबा की धरती को मैं नमन करते हुए लोक कल्याण की प्रार्थना करता हूं। डॉ. गया सिंह ने बाबा कीनाराम जी के आदर्शों और उनके बताए मानवता, सेवा, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा कीनाराम जी का जीवन समाज को सत्य, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। इनके अलावा सी एन ओझा , वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह, एड. गंगेश पाण्डेय, रूबी सिंह ने विचार व्यक्त किया। पीठाधीश्वर सिद्धांर्थ गौतम राम ने गोष्ठी के बाद मंच से आये हुए सभी श्रद्धांलुओं क़ो आने वाले दिनों में उनके जीवन में सुख शांति बनी रहे का आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रधान मठ व्यस्थापक अरुण सिंह, व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह, प्रभुनारायण सिंह, सीडीओ नैनीताल अरविंद पाण्डेय,समित सिंह, संतोष सिंह, सूर्यनाथ सिंह, शशि शंकर सिंह, धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, आशुतोष सिंह, आर पी कुशवाहा, गिरीश पाण्डेय, विनोद जैन, कुलदीप वर्मा, नंदू गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे। संचालन धनञ्जय सिंह,राजेन्द्र पाण्डेय व रितेश पाण्डेय ने किया।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अपने समर्थकों संग बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन व हवन किया। इस दौरान कहा कि वास्तव में अघोर दर्शन एक उन्मुक्त विचार आचार है। बाबा कीनाराम का दर्शन करने मात्र से लोगो का कष्ट दूर होता है। उन्होंने आये हुए लोगो क़ो आश्वासन दिया की जन्म स्थली पर विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा।
बाबा कीनाराम के दरबार में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, हवन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
चहनियां। बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन 11 सितम्बर को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ पहुंचे। उन्होंने बाबा कीनाराम जी का दर्शन-पूजन कर हवन में आहुति दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मठ प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक मल्टीनेशनल हॉल के मंच से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्रबली सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम की पावन जन्मस्थली रामगढ़ में आकर दर्शन-पूजन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बाबा की कृपा सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण कायम हो, यही उनकी कामना है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता समित सिंह, अरुण फ़ौजी,राकेश सिंह रिम्पू, उमेश कुशवाहा, अर्पित पाण्डेय,आशुतोष सिंह तेंदुलकर, प्रभुनाथ पाण्डेय,सोनू सिंह, दीपक सिंह दीपू समेत सैकड़ों शुभचिंतक एवं समर्थक मौजूद रहे।
प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्रीय लोगो ने जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. आकाश पटेल, उपजिलाधिकारी आकांक्षा पटेल, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्णमुरारी शर्मा व बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व सभी पुलिस कर्मियों को मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली