लाइनमैन कयूम उर्फ गोलू के साथ उपकेंद्र से हटा दिए गए रामकृत और अनिल कर रहे हैं खेला

सुबह दारू पीकर शुरू करते हैं काम, शाम को भी घर जाते समय होती है दारू की पार्टी 

धानापुर। कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हिंगुतर फीडर की बिजली जान बूझकर खराब करने का उपभोक्तओं ने लाइनमैनों पर आरोप लगाया है। इसमें लाइनमैन कयूम उर्फ गोलू, उपकेंद्र से हटा दिए गए रामकृत और अनिल शामिल हैं।धानापुर कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात रहे जेई घनश्याम के यहां से स्थानांतरित होने के बाद से उनके चहेते लाइनमैनों के गिरोह ने औसतन सभी फीडरों की आपूर्ति को बर्बाद कर दिया है। खासकर हिंगुतर फीडर पर कार्यरत लाईनमैन कयूम उर्फ गोलू ने तो हद ही कर दिया है। वह पिछले तीन दिन से पूरे दिन फॉल्ट खोजने के नाम पर सेट डाउन लेकर दारू के नशे में धुत हो जाता है। और फिर शाम को पांच बजे मोबाईल स्विच ऑफ कर दारू भट्ठी पर गिरा रहता है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब इनके घर चले जाने के बाद बिजली आपूर्ति ठीक हो जाती है तो फिर सुबह ड्यूटी पर आते ही फॉल्ट कहां से आ जाता है। कर्मियों के ऊपर जान बूझकर बिजली खराब करने के आरोप को उस वक्त और बल मिल जाता है जब उपकेंद्र से हटा दिए गए लाईनमैन अनिल और रामकृत यह कहते नहीं रुकते कि हमें काम पर रख लें, 15 मिनट में बिजली चालू हो जाएगी। युवा मंच इन गिरोहबंद लाइनमैनों के भूमिका की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर इनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की विद्युत विभाग के अफसरों से मांग की है।

image

जगह-जगह लगे कयूम उर्फ गोलू के लापता होने का पोस्टर

नशे में धुत रहने वाले कयूम उर्फ गोलू के परिजनों ने उसकी इस आदत से लाचार होकर उसके गुमशुदगी के पोस्टर लगवा दिए हैं। मंगलवार को पूरे दिन ढूंढने के बाद भी जब गोलू कहीं नहीं दिखा तो लोगों ने पावर हाउस, दारू ठेकों सहित कई ट्रांसफार्मरो के आस पास उसके गुमशुदगी का पोस्टर लगा दिया। फिलहाल गोलू मिल गया है।

वर्जन ---- 

उपकेंद्र से हटाए गए लाइनमैन अगर हिंगुतर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित करते पकड़े जाते है तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुधीर कुमार, एसडीओ