25 हजार का इनामिया अंतर्राज्यीय गौतस्कर गिरफ्तार
10 Feb 2026, 06:55 PM
अभियुक्त के खिलाफ पहले से गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
बेधड़क News 24
चहनियां (चंदौली)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबीर की सूचना पर मंगलवार की शाम को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अंतर्राज्यीय गोतस्कर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक गौतस्कर सराय टेढ़की पुलिया के पास किसी का इंतजार कर रहा है । थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया अंतर्राज्यीय गोतस्कर गणेश उर्फ कंशी उर्फ मंगरू पुत्र लालजी राम निवासी करजरा, थाना धीना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संदर्भ में बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गोतस्करी के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहे का इस्तेमाल करता था। उसने यह भी बताया कि यह तमंचा उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी वैध कागजात के खरीदा था। अभियुक्त के खिलाफ पहले से गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी, बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, हेड कांस्टेबल कादिर खान और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे ।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली