चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
31 Jul 2026, 07:10 PM
बीएसए सचिन कुमार ने स्पष्ट किया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जांच में जो भी पक्ष या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बेधड़क News 24
चंदौली में परिषदीय विद्यालयों की स्थित बेहद चिंताजनक
बीते दिनों जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में अपेक्षा के अनुसार प्रवेश नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया था, खंड शिक्षा अधिकारी को लगाई थी फटकार
बेधड़क न्यूज 24
चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा पाया गया। मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है और त्वरित जांच के आदेश दे दिए है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को एनजीओ 'महिला एवं विकास संस्थान, मोदीनगर (गाजियाबाद)' द्वारा रोजाना की भांति क्षेत्र के कुल 13 विद्यालयों में मिड-डे मील (एमडीएम) का वितरण किया गया था। इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार, पीडीडीयू नगर में भोजन वितरण के समय एक बच्चे की थाली में एक कीड़ा निकला। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए सचिन कुमार ने स्पष्ट किया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जांच में जो भी पक्ष या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, धानापुर बीइओ के कार्यशैली पर भड़के डीएम, मांगा स्पष्टीकरण
चंदौली