पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की पहल, सैयदराजा को मिलेगी 21 घंटे बिजली
07 Mar 2026, 04:32 PM
बताया कि एक्सईएन विद्युत के द्वारा जो भी अधिक बिल सैयदराजा के लोगों से वसूला गया है उसकी वापसी एवं समायोजन को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता का भरोसा दिया गया है। साथ ही सैयदराजा नगर को शहरी फीडर से जोड़ने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा गया है। वहीं एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली से जुड़े कई समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। सैयदराजा नगर क्षेत्र में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। भरोसा दिया कि मार्च माह के अंत तक सैयदराजा में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी कार्यवाही मुकम्मल कर ली जाएगी।
Xcn के साथ बैठक करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
बेधड़क News 24
पूर्व विधायक के आवास पर एक्सईएन विद्युत के साथ हुई बैठक
चंदौली। सैयदराजा नगर की बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर एक्सईएन विद्युत आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने एक्सईएन के समक्ष सैयदराजा नगर की बिजली से जुड़ी समस्याओं को एक-एक कर रखा। साथ ही उनका समाधान किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पिछले 10 वर्षों से बिजली विभाग सैयदराजा नगर को ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति करके शहरी क्षेत्र के तर्ज पर बिल की वसूली करता चला आ रहा है, जिसके वापसी अथवा उपभोक्ताओं के आगामी बिल समायोजन किया। विदित हो कि सैयदराजा नगर के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार कई वर्षों से विभाग द्वारा अधिक बिल की वसूली करके छला जा रहा था, जब इसकी शिकायत सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को मिली तो उन्होंने नौ मार्च को रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें समस्या के समाधान की पहल की रूपरेखा बनी। इसे लेकर एक्सईएन विद्युत ने शनिवार को पूर्व विधायक के साथ सैयदराजा आवास पर बैठक की। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धरना को स्थगित करने की जानकारी दी। बताया कि एक्सईएन विद्युत के द्वारा जो भी अधिक बिल सैयदराजा के लोगों से वसूला गया है उसकी वापसी एवं समायोजन को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता का भरोसा दिया गया है। साथ ही सैयदराजा नगर को शहरी फीडर से जोड़ने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा गया है। वहीं एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली से जुड़े कई समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। सैयदराजा नगर क्षेत्र में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। भरोसा दिया कि मार्च माह के अंत तक सैयदराजा में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी कार्यवाही मुकम्मल कर ली जाएगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली