चंदौली में तैनात मजिस्ट्रेड दंपति का आपसी कलह, मुकदमा हुआ दर्ज, नपुंसकता व दहेज उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
22 Mar 2026, 09:52 PM
एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अनुपम मिश्रा पर बीते दिनांक 17 मार्च 2026 को मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी अनुपम मिश्रा के साथ साल 2020 में उनकी बेटी दिव्या ओझा की शादी हुई। अनुपम मिश्रा 2019 बैच के और दिव्या ओझा 2017 बैच की पीसीएस हैं।
बेधड़क News 24
चंदौली। सादर एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपने एसडीएम दामाद अनुपम मिश्रा पर मुकदमा पंजीकृत कराई है। प्रतापगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर में अनुपम मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न और जन्मजात नपुंसक होने का आरोप लगाया है। जानकारी हो कि दिव्या ओझा चंदौली के सदर तहसील में तैनात हैं। जबकि अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पिता निशाकांत ओझा ने दर्ज कराई मुकदमा
एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अनुपम मिश्रा पर बीते दिनांक 17 मार्च 2026 को मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी अनुपम मिश्रा के साथ साल 2020 में उनकी बेटी दिव्या ओझा की शादी हुई। अनुपम मिश्रा 2019 बैच के और दिव्या ओझा 2017 बैच की पीसीएस हैं। पहले दहेज के लिए 20 करोड़ का दहेज मांगा, फिर 15 करोड़ और बाद में पांच करोड़ की मांग की। हमने सामर्थ्य के अनुसार दस लाख खाते में, 28 लाख कैश और 40 लाख के गहने और सात लाख रुपए का सामान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुपम मिश्रा जन्मजात नपुसंक है। क्यों कि उनकी बेटी द्वारा जब भी वंशावली सन्तति बढ़ाने की इक्षा व्यक्त की गई तो, उसके साथ मार पीट किया गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा के द्वारा कई बार बेटी का गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। निशाकांत ओझा ने अनुपम मिश्रा के पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दहेज उन्मूलन अधिनियम के साथ साथ लगभग 11 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली