इंद्रा हॉस्पिटल पर चला स्वास्थ्य विभाग का चाबुक, सील की कार्रवाई से मचा हड़कंप
05 Oct 2026, 04:22 PM
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार की निगरानी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद, अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
बेधड़क News 24
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित 'इंद्रा हॉस्पिटल' पर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा चाबुक चला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा के निर्देश पर फर्जी तरीके से संचालित हो रहे इस अस्पताल को सील कर दिया गया है। बिना वैध डिग्री के अस्पताल चला रहे संचालक को पुलिस दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार की निगरानी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद, अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले इस अस्पताल में भर्ती सुमन नाम की महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता चंद्रवली बिंद की शिकायत पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीएमओ की विस्तृत जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि गलत नस कट जाने और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचने की वजह से महिला की जान गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीते 3 अक्टूबर को 24 वर्षीय अस्पताल संचालक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संचालक की गिरफ्तारी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर सीलिंग की कार्रवाई कर अवैध रूप से चल रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली