भारतीय नववर्ष हमसभी के लिए गौरव, यह सांस्कृतिक और अध्यातिमक विरासत - अम्बरीश सिंह भोला
12 Mar 2026, 06:51 PM
सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था पर आधारित नहीं हैं, बल्कि उनका गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी है।
बेधड़क News 24
सकलडीहा। वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में गुरुवार को सांस्कृतिक जन जागरण अभियान शुरू किया गया। स्थानीय कस्बा के शिव मंदिर से शुरू हुए इस अभियान में सैकड़ों हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कस्बा का भ्रमण किया और आगामी हिन्दू नव वर्ष मनाने का संदेश दिया। इस दौरान हर दुकान और घर पर पहुंचकर भगवा ध्वज का वितरण किया गया और लोगों से उन्हें अपने घरों पर फहराने की अपील की गई। बड़ी संख्या में भगवा ध्वज और पम्पलेट बांटे गए। भ्रमण के दौरान "भारत माता की जय", "हिन्दू नव वर्ष जिंदाबाद", "जय श्रीराम" और "वन्दे मातरम" जैसे नारे लगाए गए। अभियान के बाद सभी हिन्दू कार्यकर्ता शिव मंदिर पर वापस लौटे, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था पर आधारित नहीं हैं, बल्कि उनका गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी है। उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए जाने वाले हिन्दू नव वर्ष को वैज्ञानिक और प्राकृतिक समन्वय का उदाहरण बताया और इसे नए वर्ष के रूप में मनाने की अपील की। इस अवसर पर रामदयाल यादव, अतुल सिंह रघुवंशी, राणा प्रताप सिंह, शैलेश चंद्र योगी, अखिलेश अग्रहरि, घनश्याम पांडे, मदन यादव, प्रदीप सिंह, जयदीप चौहान, विवेक सिंह, विक्की, राहुल कश्यप, तेज बहादुर शर्मा और दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी