चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदौली के द्वारा आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए संतसेवक सिंह नें कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है और जनपद के शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। चयन वेतनमान, प्रोनन्त वेतनमान, पदोन्नति आदि के प्रकरणों में वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो विद्यालयों में कलमबंद हड़ताल भी की जाएगी। अन्य वक्ताओं में विद्याधर पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, देवचंद राम, संतोष यादव, प्रेमनारायण सिंह, आनंद सिंह, राजनाथ राम, जितेंद्र कुमार, हरिष्याम गौतम, लालजी प्रजापति, विजय यादव, रामउग्रह गुप्ता, राजीव मिश्र, मोहम्मद अजमल, सलीम अली, सुनील यादव, प्रवेश कुमार, चन्द्रा चौधरी, सुभाष चन्द्र यादव, अर्पण सिंह, अमरेंद्र कुमार, नीरज सिंह, शिवनारायण, रविंद्र नाथ यादव, रामकेश यादव, अरुण प्रताप मौर्य, योगेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, बांके सिंह आदि नें संबोधित किया और अपना विचार रखा। धरने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसका अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह व संचालन विनोद प्रजापति नें किया।