एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों के कटौती का पैसा शीघ्र जीपीएफ खाते में नहीं भेजा गया तो माध्यमिक शिक्षा संघ डीएम कार्यालय का करेगा घेराव
04 Apr 2026, 06:59 PM
एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों की कटौती का पैसा शीघ्र उनके जीपीएफ खाते में नहीं डाला गया तो जनपद के शिक्षक डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बेधड़क News 24
पीडिडयू नगर (चंदौली)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडिडयू नगर के शिक्षक कक्ष में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह नें कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों की कटौती का पैसा शीघ्र उनके जीपीएफ खाते में नहीं डाला गया तो जनपद के शिक्षक डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय नें अपने संबोधन में कहा की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लेट-लतीफी एवं भ्र्ष्टाचार के कारण जनपद के अध्यापक/कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति बर्दास्त के बाहर है और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से लिखित रूप में की जाएगी। अन्य प्रमुख वक्ताओं में संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजमणि वर्मा, मेराज अहमद, अतीक अहमद, अनिल यादव, लालजी प्रजापति, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, आनंद सिंह, प्रेमनारायण सिंह, सुनील कुमार, अजय कुमार भारती, अर्पण सिंह, मृत्युंजय पांडेय, विजय बहादुर सिंह, बांके बिहारी सिंह, शिवनारायण मौर्य, संतोष कुमार आदि नें अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवन नारायण सिंह व संचालन विनोद प्रजापति नें किया।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली