बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं - अजीत प्रताप सिंह
10 Feb 2026, 06:55 AM
सोमवार को उसी उपलक्ष्य में ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह और पंजाब एण्ड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार पटेल द्वारा मनीषा राय और वैशाली यादव को सम्मानित किया गया और उन बच्चियों को ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बेधड़क News 24
चन्दौली। बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं उक्त बातें ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने उस समय कही जब उनके कम्पनी में दो बेटियों को उनके और पंजाब एण्ड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार पटेल द्वारा अंगवस्त्र तथा प्रभु श्री राम का चित्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले धानापुर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा महादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बालिका वर्ग में जमुनीपुर निवासी स्व० प्यारे राय की सुपुत्री मनीषा राय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी जीती थी। सोमवार को उसी उपलक्ष्य में ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह और पंजाब एण्ड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार पटेल द्वारा मनीषा राय और वैशाली यादव को सम्मानित किया गया और उन बच्चियों को ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह,कौशलेंद्र सिंह,योगेन्द्र प्रताप राय,धर्मेन्द्र विश्वकर्मा,विकास कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली