ओडौला में ईंट भट्ठे पर हुए पत्नी की मौत का कातिल निकला पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
06 Jun 2026, 03:38 PM
धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओडौला ईट भट्टा पर बीते दिनांक 4 जून 2026 को विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुन्दरचक मतासो थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) द्वारा अपनी पत्नी फुलवा देवी को खाना बनाने की बात पर हुए विवाद गुस्से मे ईट भट्टे पर पटक कर मार-पीट दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त (पति) के साथ धानापुर पुलिस
बेधड़क News 24
खाना बनाने को लेकर हुई थी तकझक
गुस्साये पति ने पत्नी को मार-मार कर मौत के घाट उतारा
धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओडौला ईट भट्टा पर बीते दिनांक 4 जून 2026 को विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुन्दरचक मतासो थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) द्वारा अपनी पत्नी फुलवा देवी को खाना बनाने की बात पर हुए विवाद गुस्से मे ईट भट्टे पर पटक कर मार-पीट दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना धानापुर में मु.अ.सं. 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु.अ.सं. 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुन्दरचक टोला मतासो थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) उम्र 55 वर्ष को ग्राम ओड़ला कूडा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड के नीचे चबूतरे से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्यवाही प्रचलित है। विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुन्दरचक टोला मतासो थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) उम्र 55 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, का0 इन्द्रजीत यादव, रि0का0 योगेश सिंह, रि0का0 अमन पटेल शामिल रहे।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ