कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी, वीडियो वायरल
13 Jun 2026, 07:22 AM
दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया।
बेधड़क News 24
सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया। सोशल मीडिया के अनुसार दोनों ने ही अपनी तलाक की अर्जी को भी फाड़ दिया। हालांकि मुकदमे की कानूनी स्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस कराया था। इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिवार ने उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जैसे ही यह जानकारी सौरभ को मिली, उन्होंने तुरंत अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पूरे इलाज में मदद की। इलाज के बाद शिखा के पिता की सेहत में सुधार हो गया था।
गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा कीनाराम मठ में साफ सफाई अभियान हुआ तेज
चहनियां, चंदौली
बाटी चोखा की दावत के दौरान विद्युत कर्मी और एसडीओ में हुई तू तू मैं मैं
धानापुर, चंदौली
लुटेरों ने लिफ्ट मांगकर बाइक सवार की मोबाइल छीनी
धानापुर, चंदौली
जानलेवा हमला के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
सकलडीहा, चंदौली
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली