रमजान के मुकद्दस माह में घिनौने कृत्य से मानवता हुई शर्मशार
14 Mar 2026, 08:42 AM
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बस ड्राइवर के छह वर्षीय पुत्र के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली है। पीड़ित बालक कक्षा एक का छात्र है। उसके पिता एक निजी कॉलेज में बस ड्राइवर है।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बस ड्राइवर के छह वर्षीय पुत्र के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली है। पीड़ित बालक कक्षा एक का छात्र है। उसके पिता एक निजी कॉलेज में बस ड्राइवर है। घटना गुरुवार की है दो दिन से बालक सदमे में है उधर आरोपी जब धमकी देने लगे तब जाके पिता ने पुलिस को सूचना दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे पीड़ित बालक अपने अन्य दोस्तों के साथ लुक्का छिपी खेल रहा था। इसी बीच गांव के ही फरहान और खालिद उसे गली में से उठा कर खेत में लेकर चले गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किए। जब बालक रोने लगा तो उसके साथ मार पीट करने लगे। एक आरोपी के हाथ में पीड़ित बालक दांत काट कर वहा से भागा और अपनी जान बचाई। पीड़ित बालक घर आकर गुमसुम बैठ गया और कुछ पूछने पर सिर्फ रो रहा था। दूसरे दिन माता पिता के बहुत पुचकारने पर उसने रोते हुए अपनी आप बीती बताई। और कहा कि खालिद और फरहान ने यह भी कहा है कि ये बात किसी से भी बताओगे तो तुम्हे जान से मार देंगे।
मामला बेहद गंभीर है, आरोपी चाहे कितने भी प्रभाव शाली क्यों न हो वे बहुत जल्द पकड़ लिए जाएंगे - उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली