खौफनाक: स्कूटी सवार को 10 किमी तक घसीटा, आरोपी कार चालक गिरफ्तार
02 Jan 2026, 06:14 PM
युवक को कार के नीचे फंसाकर करीब दस किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा वाहन दुर्घटना में हुई एक युवक की मृत्यु की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को भेजा गया जेल
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। क्षेत्र के भुईली खास से चंदौली के मझगांवा तक एक युवक को कार के नीचे फंसाकर करीब 10 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी धर्मेंद्र अपने जीजा राम भरोश के साथ स्कूटी से भुइली आए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र उछलकर कार के अगले हिस्से (बंपर) में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय कार भगा दी। वह धर्मेंद्र को लगभग 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए चंदौली के चकिया क्षेत्र के मझगांवा तक ले गया। वहां अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसके बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान खां निवासी: अमरपुर, बललोइया, सरैया, थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे में युवक की जान पहले ही जा चुकी थी।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली