• अखंड हरिकीर्तन एवं भंडारा का हुआ आयोजन

• कैलाशपुरी के महंत बाबा भरत दास ने किया स्वागत

धानापुर। दीपक सिंह

वैसे तो पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती धूम धाम से मनाई गई। किंतु हिंगुतर गढ़ कैलाशपुरी में इसकी भव्यता एवं दिव्यता देखते ही बन रही थी। यहां आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा, और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। महंत बाबा भरत दास ने स्वागत करने के साथ ही सभी को आशीर्वाद दिया।

 शनिवार को शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन रविवार को प्रातः 11 बजे पूर्ण हुआ। इसके बाद हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का जबर्दस्त माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान हनुमान के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नारायण रमण दूबे, रामप्रकाश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, मदन मोहन दूबे, राकेश सिंह, राधे रमण सिंह, तेज बहादुर सिंह, श्यामजीत यादव, उमेश सिंह चीकू, राजेश पांडेय, संजय पांडेय, सन्तोष सिंह, दिनेश पांडेय आदि अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।