हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा और समरसता के लिए एकजुटता जरूरी : सुरेश सनातन
10 Sep 2026, 07:17 PM
विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्यों और हिंदू संस्कृति के संरक्षण पर हुई चर्चा
बेधड़क News 24
मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सक्तेशगढ़ प्रखंड के भंवरिया (कुसमी) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने कहा कि हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के पीछे धार्मिक आधार पर उत्पन्न परिस्थितियां प्रमुख कारणों में रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में धर्मांतरण के कारण हिंदू समाज के सामने सांस्कृतिक और सामाजिक चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, कश्मीर, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक और संगठित होकर कार्य करना चाहिए।मुख्य वक्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का उद्देश्य समाज में सेवा, सुरक्षा, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, सामाजिक भेदभाव दूर करने और हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा सिंह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली