{"time":1767104578803,"blocks":[{"id":"K9s5dZ95Qj","type":"paragraph","data":{"text":"(मिर्जापुर) | टेंगरा मोड़-सोनभद्र स्टेट हाईवे पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा अदलहाट के पास सड़क का अधूरा निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सिकिया मोड़ से टेडुआ बाबा मंदिर तक एक लेन का निर्माण पिछले 11 वर्षों से अधूरा होने के कारण यहाँ लगातार हादसे हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञाप