हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
28 May 2026, 02:30 PM
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए जनपद चंदौली के धानापुर विकास खंड अंतर्गत प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक आशुतोष सिंह (मिन्टू) को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बेधड़क News 24
चंदौली। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए जनपद चंदौली के धानापुर विकास खंड अंतर्गत प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक आशुतोष सिंह (मिन्टू) को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव राजमणि पांडेय के अनुमोदन व प्रदेश अध्यक्ष मनु यादव की संस्तुति पर किया गया। जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि आशुतोष सिंह (मिन्टू)लंबे समय से सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने तथा संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन लगातार गांव, गरीब, किसान और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशुतोष सिंह (मिन्टू) अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव राजमणि पांडेय ने कहा कि संगठन पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष मनु यादव ने कहा कि आशुतोष सिंह (मिन्टू) जैसे जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी।
मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिंह (मिन्टू) को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं आशुतोष सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली