गुड वर्क : साइबर ठगी की रकम वापस कराने पर धानापुर इंस्पेक्टर सलील स्वरूप आदर्श को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
27 Sep 2026, 08:52 AM
एसपी ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित करने के लिए निरीक्षक के कार्य की सराहना की। पुलिस अधीक्षक की ओर से तीन सितंबर 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र के अनुसार, थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
फाइल फोटो निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श
बेधड़क News 24
20,996.50 रुपये की धनराशि कराई गई वापस, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना
बेधड़क न्यूज 24
(प्रभात सिंह) धानापुर। साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम पीड़ितों को वापस कराने पर थाना धानापुर के निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श को पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित करने के लिए निरीक्षक के कार्य की सराहना की। पुलिस अधीक्षक की ओर से तीन सितंबर 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र के अनुसार, थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी संसाधनों का कुशल प्रयोग करते हुए संबंधित बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया। इसके परिणामस्वरूप साइबर ठगी के जरिए हड़पी गई 20,996.50 रुपये की धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराया गया। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। एसपी ने प्रशस्ति पत्र में कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है। साथ ही साइबर अपराध के मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई से आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श द्वारा साइबर अपराध जैसे जटिल एवं तकनीकी प्रकृति के मामलों में प्रदर्शित कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट टीम भावना की विशेष रूप से सराहना की। एसपी ने उम्मीद जताई कि निरीक्षक भविष्य में भी इसी तत्परता और कार्यकुशलता के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
गुड वर्क : साइबर ठगी की रकम वापस कराने पर धानापुर इंस्पेक्टर सलील स्वरूप आदर्श को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
धानापुर, चंदौली
धानापुर में 30 घंटे से बिजली ठप, 6 फीडरों के सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेयजल के लिए हाहाकार
धानापुर, चंदौली
मुकुट पूजन के साथ शुक्रवार को देर रात धानापुर की ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारंभ, गूंजे रामायण के भजन-चौपाइयां
धानापुर, चंदौली
308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’ चंदौली पहुंचा, सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़
चंदौली
नशा मुक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव
धानापुर, चंदौली