खंडवारी में गूंजा भक्ति का महाध्वनि, 24 घंटे चला हरि कीर्तन
27 Mar 2026, 07:34 PM
जिन्होंने अपनी श्रद्धा और आस्था से प्रेरित होकर लगातार 24 घंटे का हरि कीर्तन आयोजित कराया। कीर्तन में शामिल भक्तगण भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा गांव भक्ति संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।
बेधड़क News 24
खंडवारी बंधवा मां काली व ढीह बाबा दरबार में झूम उठे भक्तगणपूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान का आस्था के प्रति एक अलग अंदाज देखने को मिला
चहनियां। कस्बा अंतर्गत खंडवारी ग्राम सभा बंधवा पर चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। खंडवारी मां काली मंदिर दरबार एवं खंडवारी डीह बाबा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालु नजर आये, जहां पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिन्होंने अपनी श्रद्धा और आस्था से प्रेरित होकर लगातार 24 घंटे का हरि कीर्तन आयोजित कराया। कीर्तन में शामिल भक्तगण भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा गांव भक्ति संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन की पवित्र अग्नि और मंत्रोच्चारण से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर प्यारे लाल, दिवान चौहान, रवि, विनोद, रामराज, परदेशी, जोरीक, हनुमार, अनिल धर्मेंद्र सहित अन्य रहे।
राहगीरों और श्रद्धालुओं को कराया गया प्रसाद वितरण
इस मौके पर आने-जाने वाले राहगीरों और सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इससे न केवल सेवा भाव का संदेश गया, बल्कि लोगों के बीच भाईचारा और एकता भी मजबूत हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान ने कहा कि हम सनातन धर्म से जुड़े हैं और हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इसी आस्था और खुशी के साथ हमने हरिकीर्तन का आयोजन कराया है, जिससे गांव में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का माहौल बना है। आगे भी हर नवमी पर इस तरह के धार्मिक आयोजन करते रहेंगे।
भक्ति में झूम उठा पूरा गांव
हरि कीर्तन के दौरान गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी भक्ति में लीन नजर आए। ढोल, मंजीरा और भजन की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ऐसा लगा मानो पूरा खंडवारी एक ही सुर में भगवान के नाम का स्मरण कर रहा हो। धर्म, आस्था और एकता का बना प्रतीक खंडवारी इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता, प्रेम और सहयोग का भी संदेश दिया। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
धानापुर में दिनदहाड़े दुकान में घुस 50 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली
मां केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की शक्ति है, मां वंदन समारोह में बोलीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी
लखनऊ
बुद्धपुर गांव में गंगा में डूबा किशोर, स्थानीय गोताखोर द्वारा तलाश जारी, घटना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची NDRF टीम
धानापुर, चंदौली
जब एक माई नहीं हो सकती तो हम एक भाई कैसे, गौ हत्या करने वाला कभी हमारा नहीं, चाहे वो कोई हो, भगवा वस्त्र पहन कर गौ मांस का विदेशों में व्यापार करते है मुख्यमंत्री - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
चंदौली
डीडीयू नगर-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास शव फेक फरार हुएं आरोपी
चंदौली