रोवर्स-रेंजर्स प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन
26 Mar 2026, 04:32 PM
प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षण साथियों को स्काउटिंग आंदोलन नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना आदि का प्रशिक्षण दिया।
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन गुरुवार को किया गया। जिसमें विभिन्न रेंजर्स द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्रा दिव्यांशी एवं अन्य द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत खुशी तिवारी द्वारा भावात्मक दहेज गीत एवं अलका पटेल द्वारा एकल नृत्य, वंदना रुचि एवं अन्य छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुति की गयीं। जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ खूब सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र के विभाग प्रभारी प्रोफेसर शमीम राइन ने कहा कि हर व्यक्ति में कुछ ना कुछ प्रतिभाएं छिपी होती है। एजुकेशन के अलावा अन्य क्रियाकलापों जैसे स्काउट गाइड राष्ट्रीय सेवा योजना या खेल कूद के माध्यमों से छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्काउट एक राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है राष्ट्र निर्माण में तीन चीजों का होना आवश्यक होता है जैसे निश्चित भूभाग,निश्चित जनसंख्या, सरकार साथ ही संप्रभुता की आवश्यकता होती है और राष्ट्रवाद में जो बाधक तत्व हैं सांप्रदायिकता, भाषावाद, क्षेत्रवाद जातिवाद, इन बाधाओं को मिटाना होगा और यह तभी संभव है जब ऐसे स्काउट गाइड प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर या अन्य एक्टिविटीज का कार्यक्रम का आयोजन होता रहे। विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर डॉक्टर अमिलेश सिंह ने कहा कि युवाओं में अनुशासन की आवश्यकता है, अनुशासन के माध्यम से ही कोई कार्य कर पाना संभव है उन्होंने कहा कि स्काउटिंग में अनुशासन महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जे.पी.रावत ने स्काउट की प्रतिज्ञा एवं नियम पर बोल देते हुए कहा कि जो व्यक्ति स्काउट के नियम और प्रतिज्ञा को जीवन में अमल कर लेगा उसे समाज या देश में कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होगी। श्री रावत ने कहा की स्काउटिंग एक ऐसी विधा है जिसमें एक स्काउट और या गाइड जीवन पर्यन्त युवा बना रहता है। कभी वृद्ध नहीं होता उन्होंने युवाओं का आह्वाहन किया कि वह स्काउटिंग से जुड़े कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी इसरार अहमद व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सफेद शाकिर अहमद उपस्थित रहे। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षण साथियों को स्काउटिंग आंदोलन नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना आदि का प्रशिक्षण दिया। अंत में रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने आए हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया साथी धन्यवाद व्यापित किया।
मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय शराब चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 3 चंदौली के
मिर्जापुर
दुर्गा अष्टमी पर निदिलपुर में 101 कन्याओं का विशाल भंडारा, हवन पूजन कर ग्रामीणों ने गांव की समृद्धि, सुख-शांति और प्रसिद्धि की किए कामना
धानापुर, चंदौली
रोवर्स-रेंजर्स प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी नायरा एनर्जी का Rs. 5.30 महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी Rs.3 बढ़े, आम लोगों की बड़ी चिंता
नई दिल्ली
करीं गांव के भोला यादव नहीं रहे, 100 वर्ष के उम्र में लिए अंतिम सांस
धानापुर, चंदौली